फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   26 kg of colored waste was destroyed and two samples were taken.

Kanpur News: नष्ट कराई 26 किलो रंगीन कचरी, लिए दो नमूने

Sun, 01 Mar 2026 02:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 01 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
26 kg of colored waste was destroyed and two samples were taken.
कानपुर देहात। होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थ के खिलाफ अभियान केवल दूध, तेल, खोया व मिठाई तक सीमित रहने का मुद्दा अमर उजाला ने उठाया। इसके बाद शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रनियां में दो दुकानों में छापा मारकर 26 किलो रंगीन कचरी नष्ट कराई गई। दो नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन

होली पर चलाए गए अभियान में शुक्रवार तक 27 नमूने भरे गए। इसमें दूध, तेल, खोया, मिठाई के नमूने शामिल हैं। रंगीन कचरी की तीन फैक्टरियां संचालित होने और बाजार में बिक्री के लिए दुकानों पर पर्याप्त स्टॉक के बाद भी रंगीन कचरी के नमूने नहीं लिए गए। जबकि बीते साल लिए गए लिए गए रंगीन कचरी के चार नमूनों में तीन फेल हो गए थे। इधर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से अभियान में पनीर का केवल एक नमूना ही लिया गया जबकि पनीर में मिलावट आम है।
विज्ञापन

जिले में करीब 100 से अधिक निजी डेयरी संचालित हैं। यहां पनीर, दूध, दही, मट्ठा व घी की बिक्री की जाती है। खुले उत्पादों के चलते मिलावट की आशंका रहती है। वहीं नमकीन, मैदा-बेसन, गुझिया-चटनी आदि के नमूने भी नहीं लिए गए। छह टीमें सक्रिय होने के बाद भी बीते साल की तुलना में कम नमूने लिए जाने और कचरी आदि के नमूने लेने पर ध्यान नहीं होने का मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। इसपर उच्चाधिकारियों ने सहायक आयुक्त खाद्य को आवश्यक निर्देश दिए और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह ने शनिवार को रनियां में पामा रोड किनारे स्थित शिवम गुप्ता की किराना दुकान में छापेमारी कर खाने योग्य न होने पर 26 किलो रंगीन कचरी (1300 रुपये कीमत) नष्ट कराई। जबकि रंगीन कचरी का एक नमूना भरा। वहीं मोहम्मद आरिफ की किराना दुकान से रंगीन कचरी का एक नमूना लिया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय रामअवतार सिंह ने बताया कि शनिवार को अभियान में रंगीन कचरी के दो नमूने लिए गए हैं। खाने योग्य न होने पर कचरी का स्टॉक नष्ट भी कराया गया है। प्रयोगशाला रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed