फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   26 coaching classes received without registration, notice issued

Kanpur News: बिना पंजीकरण मिले 26 कोचिंग, नोटिस जारी

Sun, 24 Sep 2023 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
26 coaching classes received without registration, notice issued
उरई। बिना पंजीकरण चल रहे कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए ब्लॉकवार चलाए गए अभियान में 26 कोचिंग बिना पंजीकरण के मिले हैं। इन कोचिंग सेंटरों को डीआईओएस राजकुमार पंडित ने नोटिस भेजकर 15 अक्तूबर तक पंजीकरण कराने की नसीहत दी है। पंजीकरण न कराने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि ब्लॉकवार टीम बनाकर अवैध कोचिंग संस्थानों की जांच कराई गई। इसमें मान्यता जूनियर हाईस्कूल तक होने और हाईस्कूल तक कक्षाएं चलाने की जानकारी मिली। जांच में डकोर ब्लॉक में लक्ष्य अकादमी उरई, रिमार्क्स अकादमी उरई, नवयान क्लासेज चुर्खी बाईपास, नदीगांव ब्लॉक में द माइस स्टोन बंगरा, सरस्वती ज्ञान मंदिर बंगरा, रायल कोचिंग बंगरा, न्यू गैलेक्सी कांवेंट स्कूल बंगरा, द ग्रीन बैली पब्लिक स्कूल नावली, बांके बिहारी एलीमेंट्री कोचिंग कुठौंदा, राधाकृष्ण जूनियर हाईस्कूल नावली बिना पंजीकृत चलते मिले।
विज्ञापन

एसबी ज्ञान विद्यापीठ मानपुरा, न्यू फ्यूचर पब्लिक स्कूल मानपुरा, कोंच ब्लॉक में सुरेंद्र कुमार एसबीएम कोंच, एसकेटी (अजय सिंह भदौरिया) ब्रजेश्वरी कालोनी कोंच, एसकेटी (आशीष मिश्रा) कोंच, एसकेटी (कुलदीप अग्रवाल) कोंच, आशीष पटेल सूरज ज्ञान कोंच, आशुतोष तिवारी संत गयासीलाल कोंच। माधौगढ़ ब्लॉक में स्वर्गीय मंगल सिंह विद्यापीठ सुल्तानपुरी माधौगढ़, चंद्रशेखर आजाद जूनियर हाईस्कूल माधौगढ़, बीएस एजुकेशन एकेडमी माधौगढ़, लिटिल एजिंल एजुकेशन सेंटर, वीना विद्यापीठ, सरस्वती ज्ञान चेतना मंदिर अपंजीकृत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेबा ब्लॉक में मृत्युंजय एकेडमी कागजीपुरा कालपी, दिनेश गुप्ता गणेशगंज कालपी, विकास गणेशगंज कालपी, कृष्णा इंस्टीट्यूट नियामतपुर, सारंग स्मार्ट क्लासेज बाबई, धनुषधारी क्लासेज बाबई, दीपक कुमार बाबई की कोचिंग बिना पंजीकरण चलती पाई गई। इस पर सभी कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है कि वह अपने संस्थानों को 15 अक्तूबर तक पंजीकरण करा लें या फिर कोचिंग बंद कर दें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अवैध कोचिंगों की जांच का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed