{"_id":"6860295dc1bdb96eb507dd02","slug":"25-people-found-stealing-electricity-report-kanpur-news-c-216-1-etw1004-127363-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिजली चोरी करते मिले 25 लोग, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिजली चोरी करते मिले 25 लोग, रिपोर्ट
विज्ञापन
इटावा। बिजली विभाग ने शनिवार को अभियान चलाकर 25 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है। टीम ने सभी आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बसरेहर क्षेत्र में जेई अजय पाल सिंह व विजिलेंस प्रभारी जुल्फकार अली ने संयुक्त टीम के साथ ग्राम राजपुर में बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापेमारी की। इसमें देवेंद्र, फैलन सिंह, सुल्तान सिंह, छविनाथ, विनीत, दिलीप, अशोक, हरविंद, प्रताप सिंह, फूल सिंह, छोटेलाल, रवि, मेहताब सिंह व प्रमोद सहित कुल 14 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा।
वहीं, क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में भी टीम की ओर से छापेमारी की गई। यहां पर शिवपाल, गिरजेश, वीरेंद्र, पीयूष कुमार, महाराज सिंह, मुलायम सिंह, राहुल राजपूत, मानवेंद्र सिंह, भूप सिंह, देशराज, रिंकू सहित 11 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। जेई ने बताया कि बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए यह चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।