फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   25 million perfume park received

परफ्यूम पार्क को मिले 25 करोड़

Sat, 12 Nov 2016 01:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 12 Nov 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
25 million perfume park received
डेमो
कन्नौज के ठठिया में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय परफ्यूम पार्क स्थापना के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पार्क में शुरुआती विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार ने 25 करोड़ रुपये उप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) को जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के मुताबिक अब जल्द ही विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। प्रदेश सरकार की फर्म यूपी इंडस्ट्रियल कंसलटेंट लिमिटेड (यूपिको) पार्क की डीपीआर बना रही है। इसी माह डीपीआर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन


12 अप्रैल 2016 को सीएम अखिलेश यादव ने इत्र उद्यमियों और किसानों की तरक्की के लिए कन्नौज में परफ्यूम पार्क, म्यूजियम निर्माण की आधारशिला रखी थी। 30 एकड़ क्षेत्रफल में प्रस्तावित इस पार्क निर्माण की लागत तय करने, ले-आउट बनाने आदि के लिए डीपीआर बनाई जा रही है। पार्क विकास के लिए धनराशि जारी होने के बाद अब इसके तेजी से विकास करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीएसआईडीसी के एमडी अमित कुमार घोष ने बताया कि परफ्यूम पार्क के लिए शासन ने 25 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इसी माह यूपिको पार्क के विकास की डीपीआर बना लेगी। इसके आधार पर पार्क के विकास का काम शुरू कराया जाएगा। दिसंबर तक मौके पर काम शुरू होने के उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed