फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   25 laborers walk on foot from Maharashtra to Pratapgarh

लॉकडाउन: महाराष्ट्र से प्रतापगढ़ के लिए पैदल चले 25 मजदूर, 1252 किमी का सफर, पैरों में पड़े छाले

Sat, 09 May 2020 07:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 09 May 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
25 laborers walk on foot from Maharashtra to Pratapgarh
15 दिन पहले महाराष्ट्र से प्रतापगढ़ के लिए चले थे 25 मजदूर - फोटो : amar ujala
लाॅकडाउन के दौरान घर पहुंचने की चाह में महाराष्ट्र से पैदल निकले 25 मजदूरों ने साथ चल रहे 8 मासूम बच्चों का भी हौसला टूटने नहीं दिया। पैर में छाले देख कभी उन्हें गोद में उठाया तो कभी कंधे पर बैठा आगे बढ़ते रहे। पुलिस के डर से कोसों खेत और जंगल में भी चले।
विज्ञापन


भूख-प्यास मिटाने में लोगों ने मदद भी की। 15 दिन में 1252 किमी का सफर तय कर सभी शनिवार को उन्नाव के पास ललऊखेड़ा गांव पहुंचे। यहां एक गेस्ट हाउस संचालक ने सभी को खाना खिलाया, दवा दिलाई और खुद के खर्च पर लोडर से भेजा।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के ब्लॉक आसपुर के प्रतापपुरा गांव निवासी गुरुदीन, रानी कमला, सुरेश, अरविंद समेत लगभग 25 लोग एक साल से महाराष्ट्र के भिवंडी जिले में बच्चों के साथ रहकर एक कपड़ा फैक्टरी में काम कर रहे थे। 25 मार्च को लॉकडाउन होने से फैक्टरी बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

25 laborers walk on foot from Maharashtra to Pratapgarh
सभी को कराया भोजन - फोटो : amar ujala
कई दिनों तक सभी घर में उपलब्ध राशन से थोड़ा-थोड़ा खर्चकर अपना व बच्चों का पेट भरते रहे। आर्थिक तंगी होने पर पेट भरने का संकट खड़ा हो गया। इससे किसी तरह घर पहुंचने के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा। 15 दिन पहले सभी महिला-पुरुष बच्चों के साथ पैदल ही घर के लिए चल पड़े।

1252 किमी सफर तय कर शनिवार को वह सभी सदर कोतवाली के ललऊखेड़ा गांव पहुंचे। व्यवसायी आशुतोष त्रिपाठी ने इन श्रमिकों का हाल देखा तो मदद की। सभी को अपने गेस्ट हाउस में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाकर खाना खिलाया।

8 साल के एक बच्चे के पैर में छाले देख दवा मंगवाई। आराम करने के बाद सभी फिर पैदल ही आगे चलने के तैयारी करने लगे तो आशुतोष ने रायबरेली तक जा रहे एक लोडर को रोकवाया और अपने पास से किराया देकर सभी को लोडर से भेजा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed