{"_id":"6ace93901fe38cf1ce090b32","slug":"24-women-and-10-gram-praharis-honored-for-outstanding-work-kanpur-news-c-12-1-knp1024-1681912-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: उत्कृष्ट कार्य के लिए 24 महिलाएं व 10 ग्राम प्रहरी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: उत्कृष्ट कार्य के लिए 24 महिलाएं व 10 ग्राम प्रहरी सम्मानित
विज्ञापन
कानपुर। नवरात्र के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत महिला सशक्तीकरण एवं समाज में महिलाओं के योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें कला, जागरूकता, खेल, शिक्षण, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, चिकित्सा, समाज सेवा, विधिक परामर्श और सांकेतिक भाषा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 24 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें निर्मल कपूर, नाइसा अरोड़ा, डॉ. कृतिका वर्मा, शिक्षिका मंगल गुप्ता, डॉ. किरन प्रजापति, दीपाली सर्राफ और सोनाली द्विवेदी समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
बरेली में मुख्यमंत्री के ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। इसके बाद आमंत्रित 766 ग्राम प्रहरियों में से 10 को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी सलिल विश्नोई, पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिनव जैन और एडीसीपी स्नेहा तिवारी आदि मौजूद रहीं।