फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   24 people get sick after eating poisonous food

गले से उतरते ही लड्डू और रायता बन गया जहर, 24 लोग बीमार, सबने कहा 'बूंदी में कुछ था'

Thu, 04 Oct 2018 08:18 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 04 Oct 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
24 people get sick after eating poisonous food
डेमो पिक
यूपी के हमीरपुर जिले में भमौरा में श्राद्ध कार्यक्रम में विषाक्त भोजन खाने से 24 से अधिक लोग बीमार हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। भमौरा निवासी जगभान अनुरागी उर्फ  मुल्लू ने बुधवार को अपनी पत्नी का श्राद्ध किया था। जिसमें नाते-रिश्तेदारों व अन्य लोगों के लिए भोजन बनवाया था। लड्डू व रायता के लिए बूंदी मौदहा कस्बे से आई थी। देर शाम उसके परिजनों व मेहमानों ने भोजन किया। इसके कुछ देर बाद ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। पेट दर्द, उल्टी-दस्त से लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों की मदद से सभी को मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां गांव के अजय कुमार (10), संयोग (10), रामदेवी (10), काजल (14), नरेश (30),  गोलू (15), अरुण कुमार (8), बाबूराम (25), जयकुमार (15), रामदेवी (30), पूजा (22), पुष्पेंद्र (12), आरती (25), चुन्नू (45), अंकित (8), सुधीर (18),  सतीश (13),  प्रशांत (17), रज्जो (40), आकांक्षा (10), अंशू (16), हर्षित (12) सहित अन्य लोगों कोे भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधीक्षक डा. अनिल सचान ने बताया कि विषाक्त भोजन करने से लोगों को परेशानी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed