{"_id":"5bb62858867a55291642dd9b","slug":"24-people-get-sick-after-eating-poisonous-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले से उतरते ही लड्डू और रायता बन गया जहर, 24 लोग बीमार, सबने कहा 'बूंदी में कुछ था'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले से उतरते ही लड्डू और रायता बन गया जहर, 24 लोग बीमार, सबने कहा 'बूंदी में कुछ था'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 04 Oct 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के हमीरपुर जिले में भमौरा में श्राद्ध कार्यक्रम में विषाक्त भोजन खाने से 24 से अधिक लोग बीमार हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। भमौरा निवासी जगभान अनुरागी उर्फ मुल्लू ने बुधवार को अपनी पत्नी का श्राद्ध किया था। जिसमें नाते-रिश्तेदारों व अन्य लोगों के लिए भोजन बनवाया था। लड्डू व रायता के लिए बूंदी मौदहा कस्बे से आई थी। देर शाम उसके परिजनों व मेहमानों ने भोजन किया। इसके कुछ देर बाद ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। पेट दर्द, उल्टी-दस्त से लोग बेहाल हो गए।
इसके बाद ग्रामीणों की मदद से सभी को मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां गांव के अजय कुमार (10), संयोग (10), रामदेवी (10), काजल (14), नरेश (30), गोलू (15), अरुण कुमार (8), बाबूराम (25), जयकुमार (15), रामदेवी (30), पूजा (22), पुष्पेंद्र (12), आरती (25), चुन्नू (45), अंकित (8), सुधीर (18), सतीश (13), प्रशांत (17), रज्जो (40), आकांक्षा (10), अंशू (16), हर्षित (12) सहित अन्य लोगों कोे भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधीक्षक डा. अनिल सचान ने बताया कि विषाक्त भोजन करने से लोगों को परेशानी हुई है।