फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2360 students to sit examination at six centers of district tomorrow

Kanpur News: जिले के छह केंद्रों पर परीक्षा देंगे 2360 छात्र

Fri, 07 Nov 2025 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
2360 students to sit examination at six centers of district tomorrow
इटावा। रविवार को जिले के छह केंद्रों पर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी केंद्रों पर 117 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। परीक्षा के लिए कुल 2,360 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में 500, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 500, शिवनारायण इंटर कॉलेज 360, सनातन धर्म इंटर कॉलेज 500, सोरावाल इंटर कॉलेज में 250 व आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 250 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। वहीं दिव्यांग अभ्यर्थियों को एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा के नोडल अधिकारी व जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक सक्सेना ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी की जा चुकी है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और सकुशल तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों सहित कक्ष निरीक्षकों को जानकारी दे गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed