फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   235 voters are registered in the house, but no one lives there.

Kanpur News: मकान में दर्ज 235 मतदाता, रहता कोई नहीं

Sun, 18 Jan 2026 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
235 voters are registered in the house, but no one lives there.
कानपुर। छावनी विधानसभा क्षेत्र की ड्राफ्ट मतदाता सूची में गंभीर खामियां सामने आई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर संपर्क अभियान के दौरान पता चला कि कई मतदाताओं के मकान नंबर के स्थान पर कुआं, तालाब, शून्य या डबल शून्य जैसी अव्यावहारिक जानकारी दर्ज है। एक मकान में 235 मतदाता दर्ज दिखा रहे थे लेकिन वहां कोई रहता नहीं मिला।
विज्ञापन

मेरी जीसस पोलिंग स्टेशन के कई बूथों पर आंशिक लिखे होने के कारण मतदाताओं को ढूंढना मुश्किल हो रहा है। बाबसन पोलिंग स्टेशन के बूथ संख्या 49 पर मकान नंबर 35 में 235 मतदाताओं के नाम हैं लेकिन वहां कोई भी रहता नहीं है। कई बूथों पर पते के रूप में केवल चक नंबर 130 दर्ज है जिससे बीएलओ और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को मतदाताओं तक पहुंचने में बाधा आ रही है। बीएलओ की लापरवाही के कारण ऐसी कई गड़बड़ियां सामने आई हैं।
विज्ञापन

एक ही अपार्टमेंट में रहने वाले मतदाताओं को चार अलग-अलग बूथों पर विभाजित कर दिया गया है। कुछ जगहों पर एक ही परिवार के सदस्यों के नाम तीन अलग-अलग बूथों पर दर्ज हैं जिससे उन्हें सूची में अपना नाम खोजने में अत्यधिक कठिनाई हो रही है। सपा, बसपा और भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने इन खामियों को पकड़ा है और जल्द ही जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed