फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   23 Young Women MA, M.Ed, and MBA Graduates Become Bus Conductors

Kanpur News: एमए-एमएड और एमबीए पास 23 युवतियां बनीं परिचालक

Thu, 09 Apr 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
23 Young Women MA, M.Ed, and MBA Graduates Become Bus Conductors
कानपुर। परिवहन निगम की ओर से 25 मार्च को विकासनगर स्थित सिग्नेचर सिटी में लगाए गए रोजगार मेले के बाद 23 युवतियों का चयन संविदा महिला परिचालक पद पर किया गया है। चयनित युवतियों में एमए-एमएड, बीएड और एमबीए पास शामिल हैं। इन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर नौकरी जॉइन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन



ये पढ़ी-लिखी युवतियां अब लखनऊ, प्रयागराज, झांसी जैसे रूटों की बसों में यात्रियों की टिकट बनाएंगी। इस पद के लिए न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष आयु, इंटर पास और मान्यता प्राप्त संस्थान से ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रमाणपत्र अनिवार्य था।
विज्ञापन



नौकरी पाने वाली युवतियों को 2.16 रुपये प्रति किमी के हिसाब से मानदेय मिलेगा। पांच हजार किमी और 22 दिन की ड्यूटी पर 3,000 रुपये और छह हजार किमी व 24 दिन की ड्यूटी पर 4,000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। रात्रि ड्यूटी करने पर रात्रि भत्ता भी मिलेगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि चयनित युवतियों की तैनाती शीघ्र ही विभिन्न रूटों पर की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed