{"_id":"5c5c7acbbdec222c57233503","slug":"23-year-old-man-killed-by-stone-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्थर से सिर कूंच कर युवक की बेरहमी से हत्या, वजह जानकर दंग रह जाएंगे अाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर से सिर कूंच कर युवक की बेरहमी से हत्या, वजह जानकर दंग रह जाएंगे अाप
Fri, 08 Feb 2019 01:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
क्राइम सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के मंधना में प्राइवेट कर्मी शिव मोहन तिवारी (23) की पत्थर से सिर कूंच कर हत्या कर बदमाश नगदी व मोबाइल लूट ले गए। शिव मोहन का शव एक बगीचे में पड़ा मिला है। पुलिस ने एक रिक्शा चालक व दो अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने मंधना स्थित बीपीएमजी इंटर कालेज के पास बाबा के बगीचे में युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने पाया कि युवक का पत्थर से सिर कूंचा गया था। उसके चेहरे और शरीर पर भी चोटों के निशान थे।

आसपास के लोग मृतक की पहचान नहीं कर सके। पुलिसकर्मियों को तलाशी में युवक के पास एक पर्ची मिली, जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस कर्मियों ने उस नंबर को डायल किया, तो वह बिठूर के चकरतनपुर गांव निवासी रिक्शा चालक पुतान बाजपेई का निकला। मौके पर पहुंचे पुतान ने शव की शिनाख्त चकरतनपुर गांव में रहने वाले शिव मोहन तिवारी के रूप में की।
शिव मोहन के बड़े भाई मोहन ने बताया कि शिव मोहन बुधवार शाम घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। मोहन के मुताबिक शिव मोहन की हत्या कर बदमाश उसका मोबाइल फोन व एक हजार रुपये लूट ले गए।
शिव मोहन के बड़े भाई मोहन ने बताया कि शिव मोहन बुधवार शाम घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। मोहन के मुताबिक शिव मोहन की हत्या कर बदमाश उसका मोबाइल फोन व एक हजार रुपये लूट ले गए।
पुलिस ने इस मामले में रिक्शा चालक पुतान, बिल्हौर में रहने वाले रूपक व उसके जीजा अनिल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके सिर पर तीन वार किए गए थे। घटनास्थल पर पहुंची मां शांति, बहन लक्ष्मी बेसुध हो गईं, जिन्हें भाई हरिमोहन और बृजमोहन ने संभाला।
शिव मोहन पहले ई-रिक्शा चलाता था। उसने ई-रिक्शे को बेचने की डील ओएलक्स पर बिल्हौर के उत्तरी पुरा के डुडवा चमौली गांव के रूपक शर्मा से की थी। बुधवार रूपक अपने जीजा अनिल के साथ शिव मोहन से मिला था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।