फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   23 thousand reward crook caught in a police encounter in Farrukhabad 

फर्रुखाबाद: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पकड़ाया, एक सिपाही को भी लगी गोली

Sun, 08 May 2022 08:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 May 2022 08:32 AM IST
सार

मेरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने पर बदमाश घायल हो गया। उस पर  कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है। 

विज्ञापन
23 thousand reward crook caught in a police encounter in Farrukhabad 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में एसओजी ने मेरापुर थाने के पखना तिराहे के शनिवार देर रात मुठभेड़ में गोली लगने के बाद एक 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश पकड़ लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश का एक साथी भाग गया।

विज्ञापन

पूछताछ में उसने अपना नाम कन्नौज के थाना सौरिख के इनामी बदमाश अनुज उर्फ पकुड़ी बताया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में मेरापुर थाने में तैनात सिपाही मुनेश को भी गोली लगी। बदमाश और सिपाही को रात में ही लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां बदमाश का इलाज चल रहा है। वहीं, सिपाही की छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि बदमाश ने छह मई को संकिसा के काली नदी पुल पर हुई लूट की घटना में शामिल होना कबूल किया है। एसपी अशोक कुमार मीणा और सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने लोहिया अस्पताल में पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस ने मौके से एक खोखा और 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed