फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   23 more people including aide of Union Minister of State found infected in Kanpur dehat

कानपुर देहात में केंद्रीय राज्यमंत्री के सहयोगी समेत 23 और लोग मिले संक्रमित

Sat, 15 Jan 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
23 more people including aide of Union Minister of State found infected in Kanpur dehat
कानपुर देहात। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में मूसानगर स्थित केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में उनके एक सहयोगी समेत 23 लोग पाजिटिव पाए गए। अब तक जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 98 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना के मरीजों की संख्या पिछले दो दिनों से काफी बढ़ गई है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में भी 23 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह संक्रमित अकबरपुर, रसूलाबाद, मैथा, सरवनखेड़ा, रूरा सहित अन्य जगहों पर पाए गए हैं।
विज्ञापन

मूसानगर में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति में संक्रमण की पुष्टि के बाद उनके सहयोगी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों लोगों को आश्रम में ही आइसोलेट किया गया हैं। वहीं, सीएमओ डॉ. एके सिंह ने केंद्रीय राज्यमंत्री से संपर्क कर उनका हाल चाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी देखरेख के लिए एक मेडिकल टीम भी लगाई गई है। शुक्रवार को मिले मरीजों में कोरोना के सामान्य लक्षण होने की वजह से उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य टीम ने सभी मरीजों को दवा भी उपलब्ध कराई है।

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 98 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। उधर, राजपुर क्षेत्र की एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम ने महिला के संपर्क में आये 20 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed