फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2.3 mm of rain fell, crops got a lifeline

Kanpur News: 2.3 मिमी बारिश हुई, फसलों को मिली संजीवनी

Thu, 29 Jan 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 29 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
2.3 mm of rain fell, crops got a lifeline
कानपुर देहात/सरवनखेड़ा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम ने करवट ली है। जिले में मंगलवार शाम से बुधवार शाम तक 2.3 मिमी बारिश हुई। इससे रबी सीजन की फसलों को संजीवनी मिल गई है। गेहूं की फसल में एक सिंचाई बच गई। इसका फायदा किसानों को हुआ है। जानकारों को कहना है कि कई दिन मौसम खराब बना रहा तो अगेती लाही की फसल को नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन मौसम खराब रहने की संभावना जताई थी। इसका असर भी दिख रहा है। मंगलवार शाम से ही मौसम बिगड़ गया और हवा के साथ हल्की बारिश हुई। रात में रुक-रुककर बारिश होती रही। मैथा तहसील में सबसे अधिक 5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। वहीं अकबरपुर, भोगनीपुर, रसूलाबाद व सिकंदरा तहसील में 2-2 मिमी बारिश हुई। डेरापुर में सबसे कम केवल 1 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन

जिले में हल्की बारिश होने से फिलहाल फसलों को कोई नुकसान नहीं है। किसानों का कहना है कि यदि अधिक बारिश हुई और मौसम कई दिन खराब रहा तो लाही, आलू और चना की फसल में नुकसान हो सकता है। अभी बारिश से फसलों को फायदा है। गेहूं की फसल को तो संजीवनी मिली है। गेहूं की फसल की सिंचाई बचने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। गजनेर के धनंजय व सैंथा के गौरी साहू ने बताया कि हल्की बारिश हुई है। गेहूं के पौधे जल्द लंबे होंगे। इसके करीब दस दिन तक गेहूं की फसल में सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। अब अगर तेज बारिश हुई तो सरसों, चना व आलू की फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसूलाबाद के लालू गांव निवासी शरद द्विवेदी, के सत्यपाल, आदि ने बताया कि हल्की बारिश से फसलों को फायदा है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया कि जिले में हल्की बारिश हुई है। इससे सभी फसलों को फायदा हुआ है। हल्की बारिश से सरसों की फसल में भी रोग नहीं लगेगा। उन्होंने फसलों में फिलहाल कीटनाशक दवा आदि के छिड़काव को स्थगित करने की सलाह दी।
...........................
दो फरवरी तक मौसम में नहीं होगा सुधार
अगले पांच दिनों में मौसम में सुधार की संभावना कम है। बादल छाए रहेंगे। आगामी 1 व 2 फरवरी के बीच तेज हवाएं चलने और गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश की संभावना है। ओलावृष्टि की चेतावनी भी है। - अजय मिश्रा, कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी सीएसए
...................
फोटो-32 रसूलाबाद में हुई बारिश से खराब हुईं भट्ठे पर पाथकर लगाई गई कच्ची ईंटे। संवाद


ईंट भट्ठा पर तैयार कच्ची ईंटें हुईं खराब
रसूलाबाद। बेमौसम बारिश होने से ईंट भट्ठा पर तैयार कर रखी गई कच्ची ईंटे खराब हो गई। बारिश से ईंटे घुल गई तो इससे काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के तिश्ती, कनपटियापुर, मल्हपुर, सुनासी में ईंट-भट्ठे हैं। कच्ची ईंटे खराब होने से लाखों का नुकसान हुआ है। सुनासी स्थित दुर्गा बिक्र फील्ड भट्ठा के संचालक अंकुश बरेजा ने बताया कि बेमौसम बारिश होने से तैयार कच्ची ईंटे बर्बाद हो गईं। पथाई वाली जगह पर पानी भरने से कच्ची ईटें घुल गईं। (संवाद)


.............................
फोटो-28 अकबरपुर मंडी समिति परिसर में तिरपाल से ढकी धान भरी बोरियां । संवाद
रात में तिरपाल से ढंक कर भीगने से बचाई धान खेप
अकबरपुर उपमंडी स्थल पर क्रय केंद्र है। किसानों से खरीदा गया धान, बाजरा, मक्का व ज्वार खुले में रखा है। मंगलवार शाम को मौसम खराब हुआ तो क्रय केंद्र प्रभारी महेश वर्मा ने तिरपाल मंगवाई और खुले आसमान के नीचे रखे अनाज खेप को ढकवा दिया। क्रय केंद्र प्रभारी ने बताया कि किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदी अनाज खेप ढंक ली। खुले में रखा खरीदा गया अनाज तिरपाल मंगवाकर ढका गया। इसकी वजह से अनाज भीगने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed