फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   22nd Convocation of Chandrashekhar Azad University of Agriculture and Technology

सीएसए के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल, छात्र-छात्राओं को बांटे पदक और उपाधियां

Mon, 22 Mar 2021 01:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Mar 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
22nd Convocation of Chandrashekhar Azad University of Agriculture and Technology
सीएसए दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 22वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार बतौर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रुप में कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 10:48 मिनट पर शोभायात्रा कैलाश भवन सभागार पहुंची और 10:53 पर राष्ट्रगीत हुआ। कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने विश्वविद्यालय की रिपोर्ट प्रस्तुत की। राज्यपाल द्वारा नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार को डॉक्टर ऑफ फिलास्फी की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। 
विज्ञापन


समारोह में आगरा की शैल्वी वर्मा, बरेली की अर्पिता सोनी, बिहार के औरंगाबाद जिले की प्रियंका सिंह और चंदौली के पवन कुमार मौर्या को कुलाधिपति व अन्य प्रायोजित स्वर्ण पदक दिए गए। समारोह में कुल 14 मेधावियों को कुलाधिपति पदक दिए गए, जिनमें नौ छात्राएं और छह छात्र शामिल हैं। कुल 643 छात्रों को उपाधि दी गई। 14 मेधावी विश्वविद्यालय रजत पदक और 14 कांस्य पदक से सम्मानित हुए। 15 प्रायोजित पदक समाजसेवी संस्थाओं और पुरातन छात्रों के नाम से मेधावियों को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिला कुलाधिपति और अन्य स्वर्ण पदक
- बीएससी ऑनर्स कृषि की शैल्वी वर्मा को कुलाधिपति, राय साहब गजोधर लाल मेमोरियल और अक्षयवर सिंह मेमोरियल।
- एमएससी अग्रीकल्चर की अर्पिता सोनी को कुलाधिपति, डॉ. एमएम अग्रवाल, डॉ. भारत सिंह मेमोरियल।
- बीएससी वानिकी की प्रियंका सिंह को कुलाधिपति और प्रो. हनुमान प्रसाद चौधरी।
- एमएससी उद्यान के पवन कुमार मौर्या को कुलाधिपति व डॉ. पीएन बाजपेयी।
   
इन्हें मिला कुलाधिपति स्वर्ण पदक
बीएससी ऑनर्स गृह विज्ञान से अंबेडकर नगर निवासी पारुल पटेल, बीएससी उद्यान से बलरामपुर की मल्लिका जायसवाल, कृषि अभियंत्रिकी से उन्नाव निवासी अभिषेक सिंह, मैकेनिकल इंजीनियरिंग से इटावा के राहुल शाक्य, कंप्यूटर साइंस की अंजू कुश्वाहा, डेयरी टेक्नोलॉजी के विशाल कुमार, बीएफएससी फिशरी साइंस से सैफई निवासी ब्रजेश कुमार पाल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन से सुल्तानपुर निवासी सौम्या अग्रहरि, एमबीए से उन्नाव की सौम्या शुक्ला, एमएससी गृह विज्ञान से देहरादून निवासी शिखा सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed