{"_id":"695ad0f3769196c5f00ee17b","slug":"2280-lakh-rupees-were-grabbed-in-the-name-of-providing-land-kanpur-news-c-362-1-ka11013-138775-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जमीन दिलाने के नाम पर 22.80 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जमीन दिलाने के नाम पर 22.80 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र में महिला ने प्लाईवुड कारोबारी समेत उसके पिता और बहन पर जमीन दिलाने के नाम पर 22.80 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। जेसीपी के आदेश पर जाजमऊ थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज हुई।
कैलाशनगर निवासी झरना राय ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उनके बेटे देवाशीष का दोस्त प्लाईवुड कारोबारी हरजिंदरनगर लाल बंगला निवासी नीरज पोद्दार उनके घर आया। रुपयों की आवश्यकता बताते हुए उन्हें रूमा में अपना एक 600 वर्गगज का प्लॉट 51 लाख रुपये में बेचने की बात कही। इसके बाद नीरज व उसके पिता आरआर पोद्दार ने उन लोगों को जमीन दिखाई। प्लॉट पसंद आने पर उन्होंने अपने व पति जीवन किशन राय के खातों में अप्रैल 2022 से मई 2024 के बीच में 41 लाख रुपये नीरज व उसकी प्लाईवुड कंपनी के खातों में जमा कर दिए। कई बार जमीन का बैनामा कराने की बात कहने पर वह लोग टालमटोल करते रहे। उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें बीते 30 अगस्त तक 13.20 लाख रुपये वापस किए।
बेटी स्वाति की शादी के लिए बेटा बकाया 22.80 लाख रुपये मांगने आरोपी नीरज के रामादेवी स्थित ऑफिस में बीती 24 नवंबर को गया तो आरोपी नीरज, उसके पिता व बहन रश्मि पोद्दार ने गालीगलौज करते हुए धमकाया। कई बार चक्कर काटने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत ज्वाइंट पुलिस आयुक्त से की। थाना प्रभारी जाजमऊ जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।