{"_id":"693dd420f30d7214bd0ecf60","slug":"225-lakh-cases-settled-in-lok-adalat-kanpur-news-c-12-1-knp1007-1359485-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लोक अदालत में निपटे 2.25 लाख वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लोक अदालत में निपटे 2.25 लाख वाद
विज्ञापन
कानपुर। सुलह-समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत में दो लाख 25 हजार 538 मुकदमों का निस्तारण कर 35 करोड़ 20 लाख 39 हजार 310 रुपये वसूल किए गए।
दीवानी न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित लोक अदालत का शुभारंभ प्रशासनिक न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (दक्षिण) के
पीठासीन अधिकारी ने 136, उत्तर ने 88, पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ने 17, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 35476, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 2023 मुकदमों का निस्तारण किया। जनपद न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों ने कुल 73,783 मुकदमों का निस्तारण कर 25,14,86,416 रुपए वसूले। प्रीलिटीगेशन स्तर पर बैंक व टेलीकाम कंपनियों द्वारा 933 मुकदमों का निस्तारण कर 10,05,52,894 रुपये वसूले गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने 150822 वादों का निस्तारण किया। जिला जज अनमोल पाल, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय रोहित सिन्हा, पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट सुरेश चन्द्र, प्राधिकरण सचिव कमलेश कुमार मौर्य, लोक अदालत के नोडल अधिकारी विनय सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष इन्दीवर बाजपेई, लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, महामंत्री राजीव यादव उपस्थित रहे। (संवाद)