फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अतिक्रमण करने वाले वाहन चालकों पर चला अभियान

अतिक्रमण करने वाले वाहन चालकों पर चला अभियान

Sat, 29 Dec 2018 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वाले वाहन चालकों पर चला अभियान
कानपुर देहात। अकबरपुर अंडरपास चौराहे पर अतिक्रमण की मिल रही शिकायतों को लेकर शुक्रवार को एसडीएम सदर ने मोर्चा संभाला। सुंदरीकरण के लिहाज से उन्होंने जहां साफ-सफाई के निर्देश दिए वहीं अतिक्रमण करने वाले वाहन चालकों के चालान काटने के निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य चौराहे के सुंदरीकरण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पखवाड़ा पूर्व अंडरपास क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था। साथ ही संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ही गार्डनिंग कराने के निर्देश भी जारी हुए था, लेकिन अंडर पास के आसपास अतिक्रमण की शिकायतें लगातार मिल रही थी। इसे देखते हुए एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह ने कस्बे के मुख्य चौराहे का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने चल रहे सुंदरीकरण कार्य की जमीनी हकीकत परखी। इसके बाद चौराहे पर खड़े मोबाइल टॉयलेट के साथ ही कूड़ादान हटाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि इससे चौराहे की खूबसूरती प्रभावित हो रही है। वहीं, कूड़ेदान के साथ ही रखे मोबाइल टॉयलेट से चौराहे पर गंदगी फैल रही है। दूसरी ओर अंडर पास के आसपास अतिक्रमण करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इससे वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई। कुछ वाहन चालक देखते ही ऑटो लेकर निकल लिए, जबकि चौराहे पर ही सवारियों को बैठा व उतार रहे करीब आधा दर्जन ऑटो चालकों के चालान भी इस दौरान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed