फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पदयात्रा निकाल गिनाई सरकार की उपलब्धियां

पदयात्रा निकाल गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Sun, 02 Dec 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
पदयात्रा निकाल गिनाई सरकार की उपलब्धियां
कानपुर देहात। गांधीजी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। साथ ही आमजन को सरकार की लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की गई।
विज्ञापन

पार्टी नेतृत्व के आह्वन पर शनिवार को अकबरपुर के जनकपुरी मैदान में पार्टी कायकर्ताओं ने गोष्ठी का आयोजन किया। इसके बाद अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला के नेतृत्व में पद यात्रा निकाल सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया। इस दौरान पूर्व सांसद अनिल शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन पांडेय, अजय शुक्ला, दुर्गेश शर्मा, शिवशरण पांडेय, प्रदीप मिश्रा, पूती लाल, सोना मिश्रा, रचना त्रिपाठी, विमलेश सविता, टोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जबकि डेरापुर प्रतिनिधि के अनुसार मालवीय इंटर कालेज में भाजपा कार्यकताओं की ओर से बैठक की गई। बैठक में पहुंचे भाजपा के लोक सभा प्रभारी राजेन्द्र सिंह चौहान, जिला प्रभारी अशोक दुबे, विधान सभा प्रभारी दिनेश मिश्र, ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। रनियां प्रतिनिधि के अनुसार जिला उपाध्यक्ष बालजी शुक्ला के नेतृत्व में चिराना गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरुक किया। इस दौरान जिला संयोजक उमा द्विवेदी, सुनील गुप्ता, दुष्यंत शुक्ला, अमन तिवारी, रवि सैनी, शिवबाबू गुप्ता, एसके तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। सिकंदरा प्रतिनिधि के अनुसार सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में पद यात्रा निकाल सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में आमजन को बताया। इस दौरान डॉक्टर सुभाष शर्मा, राम नरेश भदौरिया, महेंद्र मिश्रा, राकेश तिवारी, देवेंद्र राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। झींझक प्रतिनिधि के अनुसार झींझक मंडल में भाजपा नेताओं ने सेक्टर किशौरा में टोली ने संपर्क किया। इसके बाद पार्टी कार्यकताओं ने पदयात्रा निकाली। इस दौरान बब्बन शर्मा, गजेन्द्र पाल, रंजन शुक्ला, विनोद दुबे, सोमेंद्र सेंगर, चेतराम राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे। रसूलाबाद प्रतिनिधि के अनुसार विधायक निर्मला संखवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकाली। साथ ही आवास, शौचालय, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला गैस जैसी महात्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान प्रो. रामविलास त्रिपाठी, प्रभारी मनोज शुक्ला, जिला विस्तारक संदीप दुब,े शारदा संखवार, अरुण दुबे, शिवपाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed