{"_id":"5b732cea42c7923e5c326d83","slug":"21534274794-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में विवाद के बाद अधेड़ ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में विवाद के बाद अधेड़ ने फांसी लगाई
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीतरगांव (कानपुर)। पुलिस चौकी साढ़ के अरंझामी गांव में सोमवार की शाम अधेड़ ने घर वालों से झगड़ने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव निवासी रामपाल पासी (45) नशे का आदी था। वह पीकर आने के बाद घरवालों से अक्सर विवाद करता रहता था। सोमवार की शाम भी वह नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा और पत्नी-बच्चों से किसी बात लेकर उलझ गया। कुछ देर बाद उसने कहा कि वह फांसी लगाने जा रहा है और घर से बाहर निकल गया। शाम के धुंधलके में उसने गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर अंगौछे से गले में फांसी का फंदा डालने के बाद जान दे दी।
इधर, जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तभी, गांव के बाहर नीम के पेड़ पर उसका शव फांसी पर झूलता मिला। परिजन उसे आनन-फानन नीचे उतारकर डाक्टर के पास ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्र अनूप की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साढ़ चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक शराब का लती था।