फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बिधनू से पावर प्लांट एरिया तक काटे जाएंगे एक हजार पेड़

बिधनू से पावर प्लांट एरिया तक काटे जाएंगे एक हजार पेड़

Wed, 04 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बिधनू से पावर प्लांट एरिया तक काटे जाएंगे एक हजार पेड़
घाटमपुर (कानपुर)। यमुनापट्टी में बन रहे 1980 मेगावाट क्षमता वाले पावर प्लांट में रामगंगा नहर बिधनू से पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए कानपुर-सागर राजमार्ग (एनएच 86) के समानांतर 1100 मिमी व्यास की दो पाइप लाइनें बिछाई जानी हैं। बता दें कि पाइप लाइन के रास्ते में 1199 पेड़ पड़ रहे हैं। जिनको हटाने के लिए बीते दिनों नेयवेली ने वन विभाग को पत्र लिखकर उनका सर्वेक्षण करवाने की अपील की थी।
विज्ञापन

वन विभाग के डिप्टी रेंजर अरुण कुमार अवस्थी ने बताया कि वन विभाग और एनयूपीपीएल की संयुक्त टीम ने बिधनू से लेकर पावर प्लांट एरिया तक पाइप लाइन बिछाई जानी है। उसका सर्वेक्षण करने के बाद संयुक्त रिपोर्ट बनाई है। जिसमें किलोमीटर 30 से लेकर 61 तक कुल (32 किलोमीटर) के इलाके में 1199 पेड़ काटे जाने हैं। जबकि, 1428 ब्रिक गार्ड भी हटेंगे। बताया कि मार्ग पर पड़ने वाले पेड़ों का मूल्यांकन और ब्रिक गार्डों की क्षतिपूर्ति के लिए संयुक्त रिपोर्ट बनाकर संबंधित विभाग को सौंपी गई है। निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में सहायक प्रबंधक आईआर रामनाथ मिश्रा सर्वेक्षण कार्य में टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

पॉवर प्लांट के सहायक प्रबंधक रामनाथ मिश्रा ने बताया कि कोयला आधारित पावर प्लांट की इकाई संचालित करने के लिए बिधनू नहर के माध्यम से पानी प्लांट में लिया जाना है। जिसके तहत पाइप लाइन बिछाई जानी है। बताया कि पाइप लाइन कानपुर-सागर राजमार्ग के समानांतर पड़नी है। बताया कि पाइपों की खेप आ चुकी है, जल्द ही उनके डालने के लिए खोदाई का काम भी शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed