{"_id":"5b201c684f1c1b614d8b6034","slug":"21528831080-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा के बल पर बाइक सवार दंपति को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा के बल पर बाइक सवार दंपति को लूटा
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर। अलियापुर-आईमा विषधन मार्ग पर बदमाशों ने बाइक सवार दंपति और उनके बच्चे पर तमंचा तान कर लूटपाट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। तमंचा देखकर दंपति सहम गए। पीड़ित दंपति ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर दी।
मंगलवार को क्षेत्र के वछना गांव निवासी संतोष दुबे के घर श्रीमद्भागवत कथा के बाद भंडारे का आयोजन था। संतोष के यहां उनके रिश्तेदार पप्पू तिवारी निवासी गंधरापुर, थाना तिर्वा, कन्नौज अपनी पत्नी सत्यभामा तिवारी और पुत्र रौनक तिवारी के साथ अलियापुर-आईमा विषधन मार्ग से वछना गांव आ रहे थे। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे दंपति ने दलेलपुर चौराहे पर बरगद के नीचे गर्मी लगने पर कोल्ड ड्रिंक पी और फिर गंतव्य की ओर रवाना हो लिए।
पप्पू तिवारी के मुताबिक तभी दलेलपुर से पल्सर गाड़ी सवार दो युवकों ने पीछा शुरू कर दिया। उनकी बाइक उत्तमपुर गांव के समीप सूनसान नहर पटरी के समीप पहुंची तो पल्सर सवार बदमाशों ने बाइक के आगे से रोककर तमंचे को निकालकर पुत्र रौनक की कनपटी पर लगा दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए पत्नी के सोने के कुंडल, पर्स, चूडिय़ां, पायल सहित जेब में पड़ी पर्स भी छीन ली।
विज्ञापन
पल्सर सवार बदमाश ने चटपट लूट की घटना को अंजाम देते हुए चीखने-चिल्लाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए दलेलपुर स्थित सूचना जंगलों की ओर भाग गए। बदमाशों की हरकत से दंपति सहम गए, जैसे-तैसे वछना गांव पहुंच उन्होंने अपने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद लूट की सूचनापुलिस कंट्रोलरूम को दी गई। इंसपेक्टर ज्ञान सिंह बताया कि मैं अभी नाली विवाद निपटा रहा हूं, दो बाइकों में टक्कर के बाद झगड़े की सूचना मिली थी, मैं गया था। मामले की जांच कराई जा रही है।