फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ट्रक की टक्कर से घायल बहन ने भी दम तोड़ा

ट्रक की टक्कर से घायल बहन ने भी दम तोड़ा

Sat, 17 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से घायल बहन ने भी दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के बाद घायल बहन की भी कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनकलां गांव के मजरा तगड़ा डेरा निवासी संतोष निषाद (25) पुत्र रामखिलावन शुक्रवार को शाम बहन अनुसुइया (30) पत्नी राममिलन का इलाज कराकर बाइक पर गांव लौट रहा था।

पैलानी केन नदी पुल पर सामने से आ रहे बालू भरे ट्रक की जबरदस्त टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद संतोष ने दम तोड़ दिया। गंभीर घायल अनुसुइया को नाजुक हालत में चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक मृतक संतोष बंगलौर में अपने बहनोई राममिलन के साथ फैक्ट्री में काम करता था। एक सप्ताह पूर्व ही वह गांव लौटा था। सिकहुला गांव में उसकी शादी तय हो गई थी। जल्द ही तिलक होने वाला था। उधर, अनुसुइया अपने पीछे पति समेत दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पति के बाद झुलसी पत्नी की भी मौत
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के नांदादेव गांव में एक पखवारे पूर्व रामकरन (35) ने शराब के नशे में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली थी। बचाने में पत्नी संगीता (28) भी झुलस गई। परिजनों ने दंपत्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिनों पहले पति रामकरन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में भर्ती संगीता की भी शनिवार को सुबह मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दोनों की मौत के बाद दो पुत्रों और पुत्री के सिर से मां-बाप का साया उठ गया।

ट्रक की टक्कर से घायल बहन की भी मौत
बाइक चला रहा भाई की पहले हो गई मौत
शुक्रवार को शाम पैलानी पुल में हुआ था हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed