फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   रकम का ब्योरा न देने पर भरना पड़ा टैक्स

रकम का ब्योरा न देने पर भरना पड़ा टैक्स

Thu, 10 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
रकम का ब्योरा न देने पर भरना पड़ा टैक्स
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। नोटबंदी के दौरान बैंक खातों में जमा लाखों की रकम का ब्योरा न देने पर आयकर विभाग ने शहर के आठ बड़े कारोबारियों पर कार्रवाई की है। विभाग ने खातों में जमा करीब दस करोड़ रुपये की अघोषित नगदी पर 45 फीसदी टैक्स लगाया है। इसके अलावा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी जांच का शिकंजा कसा है।


केंद्र सरकार ने कालेधन पर अंकुश लगाने के लिए नवंबर में बड़ी करेंसी पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। सरकार की सख्ती के साथ ही आयकर विभाग ने भी बड़े कारोबारियों के बैंक अकाउंट में लेनदेन पर पैनी नजर रखी। शहर के करीब दो दर्जन बड़े कारोबारियों को आयकर विभाग ने बैंक खातों के लेनदेन की सघन जांच शुरू की। जांच में आठ बड़े ऐेसे खाताधारक मिले, जिनके बैंक खातों में
विज्ञापन


नोटबंदी के दौरान लाखों का लेनदेन किया गया। आयकर विभाग ने बैंकों की मदद से खातों का बैंक स्टेटमेंट लेकर बारीकी से जांच शुरू की। लेनदेन में घालमेल पकड़े जाने पर आयकर विभाग ने कारोबारियों को नोटिस भेज जवाब-तलब किया। कारोबारी करीब 10 करोड़ के बैकिंग लेनदेन का ब्योरा नहीं दे सके। आयकर विभाग ने कारोबारियों को अघोषित नगदी का ब्योरा न दे पाने पर धनराशि पर टैक्स वसूलने की कारवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आयकर अधिकारी विवेक वरुण ने बताया कि शहर के आठ बड़े कारोबारियों ने नोटबंदी के दौरान बैंक खातों से लाखों का टर्नओवर किया था। जांच में पकड़े जाने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। इस दौरान कारोबारी 10 करोड़ की धनराशि का रिकार्ड नहीं दे सके थे। इस धनराशि पर कारोबारियों से 45 फीसदी टैक्स वसूला गया है। बताया कि करीब आधा दर्जन विभिन्न व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के बैंक खातों की जांच जारी है।


रकम का ब्योरा न देने पर भरना पड़ा टैक्स
आठ कारोबारियों की दस करोड़ अघोषित आय पर 45 फीसदी टैक्स लगा
नोटबंदी के दौरान कारोबारियों के बैंक खातों में जमा हुई थी रकम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed