फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   उन्नाव, शुक्लागंज के लोगों को मिलेगा गंगाजल

उन्नाव, शुक्लागंज के लोगों को मिलेगा गंगाजल

Thu, 20 Jul 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव, शुक्लागंज के लोगों को मिलेगा गंगाजल
अनुराग मिश्रा
विज्ञापन

उन्नाव। दो साल बाद सभी शहरी शुद्ध गंगाजल पिएंगे, नहाएंगे और खाना उसी से पकाएंगे। यानी पानी के बजाए अब शहर के लोग प्यूरीफायर किया हुआ गंगाजल पीयेंगे। लोगों को फ्लोराइड युक्त पानी से भी निजात मिल जाएगी। मा केंद्र सरकार ने 2 अरब 53 करोड़ 51 लाख की पेयजल योजना को मंजूरी दी है। अगले महीने तक काम भी तेजी से शुरू हो जाएगा। शुरू कर दिया है। शुक्लागंज से उन्नाव शहर और शहर के विभिन्न मोहल्लों तक पानी की सप्लाई पहुंचाने के लिए भूमिगत पाइप लाइन बिछाने, ओवरहेड टैंक बनाने और अंडर ग्राउंड टैंक बनाए जांएगे।

शहर के आसपास औद्योगिक विकास होने के साथ ही भूगर्भ जल में फ्लोराइड की मात्रा घातक स्तर तक पहुंच गई। कई दशकों से दूषित पानी पी रहे शहर और शुक्लागंज के लोगों के लिए राहत देने वाली बात है। केंद्र सरकार ने उन्नाव शहर के लिए मार्डन सिटी की तर्ज पर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए 253 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। योजना के तहत शुक्लागंज में प्रतिदिन 180 एमएलडी पानी को साफ करने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा। गंगाबैराज से 13 किमी. भूमिगत पाइप लाइन बिछाकर शुक्लागंज के प्यूरीफायर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


शुक्लागंज और उन्नाव नगर पालिका क्षेत्र के हर वार्ड तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए 45 किमी. भूमिगत पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी। घरों तक पानी पहुंचाने के लिए उन्नाव और शुक्लागंज में 17 नए ओवर हेड टैंक और इतने ही भूमिगत टैंक बनेंगे। ट्रीटमेंट प्लांट से शुद्ध पानी भूमिगत पाइप लाइनों के जरिए इन भूमिगत वाटर टैंकों में भरेगा और इसके बाद पंप के जरिए ओवरहेड टैंकों में भरकर जलापूर्ति की जाएगी। प्रोजेटक्ट को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है। जलनिगम के अधिकारियों का कहना है कि मार्च 2019 तक प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के मुताबिक उन्नाव शहर को 17 जोन में बांटा गया है। सभी जोन में एक पानी की टंकी और एक अंडरग्राउंड वाटर टैंक बनेगा। ट्रीटमेंट प्लांट से साफ हुआ पानी पाइप लाइन के जरिए अंडर ग्राउंट वाटर टैंकों तक पहुंचेगा फिर मोटर पंप से पानी को ओवरहेड टैंक में भरकर घरों तक सप्लाई किया जाएगा।



जलनिगम निर्माण ईकाई के एक्सईएन केके कटियार ने बताया कि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के क्षेत्र में उन्नाव के लिए यह एतिहासिक प्रोजेक्ट साबित होगा। बताया कि अबतक के सर्वे के अनुसार उन्नाव शहर को प्रतिदिन 70 एमएलडी और शुक्लागंज को 60 एमएलडी पानी जरूरत होती है। यह योजना लोगों को इतने पानी की जरूरत पूरी करेगी। बताया कि जरूत पड़ने पर ट्रीमेंट प्लांट की क्षमता वृद्धि भी की जा सकेगी।


लीड
मिलेगा शुद्ध पानी, 253 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर
मार्डन सिटी की तर्ज पर जलापूर्ति, शुक्लागंज में बनेगा ट्रीटमेंट प्लांट
शुक्लागंज और शहर के हर वार्ड में बिछेगी पाइपलाइन
17 नए ओवरहेड टैंक और 17 अंडर ग्राउंड टैंक बनेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed