{"_id":"5950ff104f1c1b8d5a8b4bb6","slug":"21498480400-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पहुंची एंबुलेंस, महिला ने सड़क पर दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पहुंची एंबुलेंस, महिला ने सड़क पर दम तोड़ा
Updated Mon, 26 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। हाईवे पर शहर कोतवाली के दहीचौकी के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। घायल युवक काफी देर तक एंबुलेंस का इंतजार करता रहा। बाद में पत्नी को टेंपो से लेकर जिला अस्पताल आया। यहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की बात सुन युवक ने इमरजेंसी में एंबुलेंस की व्यवस्था पर जमकर भड़ास निकाली।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजानखेड़ा टीकरगढ़ी निवासी दुर्गा प्रसाद सोमवार सुबह खुर्रमपुर थाना सरोजनीनगर लखनऊ स्थित अपनी ससुराल गया था। ससुराल से पत्नी मिथिलेश (25) को बाइक से लेकर वापस घर लौट रहा था। दही चौकी के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मिथलेश उछलकर सड़क पर जा गिरी। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए दुर्गा प्रसाद ने एंबुलेंस को फोन मिलाया।
एंबुलेंस दस मिनट में पहुंचने की बात कंट्रोल रूम से कही गई लेकिन आधा घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इससे मिथलेश की हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस के न आने से वह पत्नी को लेकर जिला अस्पताल आया। सिर में गंभीर चोटें आने व खून बह जाने से मिथलेश की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
अस्पताल की इमरजेंसी में डाक्टरों ने मिथिलेश को मृत घोषित कर दिया। दुर्गा प्रसाद के बच्चे की तीन महीने पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी की मौत से पति का रो-रो कर बुरा हाल रहा। एंबुलेंस सेवा 108 के प्रभारी विराट श्रीवास्वत ने बताया कि अगर सूचना के बाद भी एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची तो यह गंभीर मामला है इसकी जांच कराएंगे।
नहीं पहुंची एंबुलेंस, सड़क पर तड़पकर महिला ने दम तोड़ा
डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल
हाईवे पर हुआ हादसा, पत्नी को ससुराल से लिवाकर घर जा रहा था