{"_id":"586fa7b44f1c1b0b321584cb","slug":"21-million-came-into-bank-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते में आये 21 करोड़, मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खाते में आये 21 करोड़, मचा हड़कंप
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 07 Jan 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद से अब तक कई बैंक खातों में चल रहे गड़बड़झाले सामने आ चुके हैं। उन्नाव में शुक्रवार को ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। पूर्व बार एसोसीएशन अध्यक्ष के बचत खाते में अचानक 21.12 करोड़ रुपए की राशी आई और 10 दिन बाद यह राशी खाते से वापस निकाली गई। इस बात की जानकारी जब खाताधारक को हुई तो हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी जानकारी बैंक प्रबंधक को दी तो वह भी चौंक पड़े।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पूर्व बार एसोसीएशन अध्यक्ष कमला शंकर अवस्थी के बचत खाते में 23 दिसंबर को अचानक 21.12 करोड़ रुपये आए। तब कमला अवस्थी को इसकी जानकारी नही थी। दस दिन बाद यानी 2 जनवरी को ये पैसे खाते से निकाल लिए गए। इसके बाद कमला को जब इस गड़बड़ी की खबर हुई तो वह वर्तमान अध्यक्ष सतीश शुक्ल के साथ सिविल लाइन्स उन्नाव स्थित यूनियन बैंक प्रबंधक से जाकर मिले।
विज्ञापन
उन्होंने बैक प्रबंधक को यह बात बताई तो वह भी हैरान रह गए। फिलहाल जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि यह टैक्निकल एरर था या कोई बड़ी गड़बड़। बैंक प्रबंधक ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन