Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   208 answer sheets of board exam missing in fatehpur

फतेहपुर: बोर्ड परीक्षा की 208 उत्तर पुस्तिकाएं गायब, लिपिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sat, 29 Feb 2020 10:51 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Feb 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
208 answer sheets of board exam missing in fatehpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
फतेहपुर जिले में यूपी बोर्ड की 208 उत्तर पुस्तिका गायब होने का मामला उजागर हुआ है। प्रथम दृष्टया छानबीन के बाद पुलिस ने धाता थाने में लिपिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।
विज्ञापन


शहर से हाई स्कूल की 108 और इंटर की 100 उत्तर पुस्तिकाएं लेकर निकले लिपिक ने 100 उत्तर पुस्तिका रास्ते में गायब कर दी। लिपिक उदय प्रताप धाता के चौधरी रामरूप इंटर कॉलेज के लिपिक है।
विज्ञापन
Trending Videos

सूचना मिलते ही तुरंत लिपिक उदय प्रताप को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया गया। धाता थाने में उससे पूछताछ की गई। कुछ स्पष्ट न बता पाने की वजह से उस पर राम रूप इंटर कॉलेज धाता के प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है।

धाता थानाध्यक्ष का कहना है कि आज उसे जेल भेजा जाएगा। अभी तक उत्तर पुस्तिकाओं का पता नहीं चल सका है। इधर महत्वपूर्ण विषय गणित की परीक्षा होने की वजह से परीक्षा केंद्र में हड़कंप मचा है उत्तर पुस्तिका पर बारकोड पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed