फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   संत रविदास मंदिर परिसर में पिंक टॉयलेट बनाने का विरोध

संत रविदास मंदिर परिसर में पिंक टॉयलेट बनाने का विरोध

Mon, 04 Feb 2019 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
संत रविदास मंदिर परिसर में पिंक टॉयलेट बनाने का विरोध
घाटमपुर (कानपुर)। कस्बे के कानपुर रोड स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में पिंक टॉयलेट बनाने का विरोध बढ़ने लगा है। रविवार को समिति के सदस्य व क्षेत्रीय विधायक कमलरानी अपने समर्थकों के साथ रविदास मंदिर पहुंचीं। पालिका प्रशासन की मंशा पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि वह किसी भी कीमत पर यहां शौचालय का निर्माण नहीं होने देंगी। कहा कि परिसर का सुंदरीकरण करवाकर वहां बारातशाला बनवाएंगी।
विज्ञापन

कानपुर रोड पर करीब एक बीघा भूमि पर संत रविदास मंदिर बना है। बीते दिनों पालिका बोर्ड की बैठक में रविदास मंदिर के बगल में खाली पड़ी भूमि पर पिंक टायलेट के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया था। पालिका प्रशासन ने वहां पर काम चालू करवा दिया। लेकिन जानकारी होने पर समिति के सदस्यों ने एतराज करना शुरू कर दिया। उन्होंने शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और जिलाधिकारी के यहां की जिसपर प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। बीते शनिवार को संत रविदास मंदिर समिति के सदस्यों ने क्षेत्रीय विधायक कमलरानी को पूरी बात बताई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह वह घाटमपुर आईं और अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने संत रविदास मंदिर समिति के सदस्यों से स्पष्ट कहा कि यदि कोई जबरन यहां निर्माण कार्य कराने की जुर्रत करे तो उनको तत्काल सूचित करें। विरोध संबंधी एक ज्ञापन भी मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार राकेश कुमार वर्मा को दिया। विधायक कमलरानी ने मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार राकेश वर्मा और कोतवाल रवि श्रीवास्तव से कहा कि 24 घंटे में संत रविदास मंदिर परिसर और रोड के किनारे लगी दुकानें और अतिक्रमण हटवाएं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी और उनकी पत्नी विधायक प्रतिभा शुक्ला भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भी संत रविदास मंदिर परिसर पर पिंक टायलेट के निर्माण को गलत बताया। पूर्व सांसद ने कहा कि परिसर में बारातशाला का निर्माण और उसका सुंदरीकरण कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed