फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   खेत में गए मवेशी खदेड़ने को लेकर मारपीट, पांच घायल

खेत में गए मवेशी खदेड़ने को लेकर मारपीट, पांच घायल

Tue, 25 Dec 2018 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खेत में गए मवेशी खदेड़ने को लेकर मारपीट, पांच घायल
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के यमुनापट्टी के गांव अमिरतेपुर में एक खेत से दूसरे खेत पर मवेशी खदेड़ने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। झगड़े में दोनों पक्ष को पांच लोग घायल हुए। पुलिस में एक-दूसरे के खिलाफ जवाबी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी पुष्पा देवी राठौर ने बताया कि सोमवार की सुबह उसकी बेटी कंचन (10) खेतों में फसल की रखवाली कर रही थी। तभी, कुछ अन्ना मवेशी उसके खेत में घुस गए। जिनको कंचन ने खेत से बाहर खदेड़ दिया। बताया तभी, उसके परिवार के ही विवेक सिंह अपने भांजे अभिषेक सिंह के साथ वहां पहुंचा और बेटी को पीटने लगा। कंचन को पिटता देखकर कुछ दूरी पर मौजूद उसका पिता राजेंद्र सिंह राठौर बचाने दौड़ा तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। इधर, बेटी और पति की आवाज सुनकर पुष्पा देवी गई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पुष्पा और उसके पति राजेंद्र को चोेंटें आईं। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से डाक्टरों ने राजेंद्र सिंह को कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन

कोतवाली में पुष्पा देवी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि, दूसरे पक्ष के राजेंद्र सिंह की ओर से भी थाने में रिपोर्ट लिखाई गई है। जिसमें आरोप है कि राजेंद्र सिंह राठौर और उसके पक्ष के लोगों ने मारपीट की जिसमें राजेंद्र सिंह और उसके भांजे अभिषेक को चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed