फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   टीईटी: परीक्षा केंद्रों के आसपास एकत्र न हो भीड़

टीईटी: परीक्षा केंद्रों के आसपास एकत्र न हो भीड़

Sun, 18 Nov 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
टीईटी: परीक्षा केंद्रों के आसपास एकत्र न हो भीड़
कानपुर देहात। सीडीओ ने यूपी टीईटी को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए किए नियमानुसार परीक्षा संपन्न कराई जाए। केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न हो। वहीं केंद्रों के अंदर व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए केंद्र व्यवस्थापक पूरी तरह से सर्तक रहें।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सीडीओ महेंद्र कुमार राय ने कहा कि टीईटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। परीक्षा में लगाए गए पर्यवेक्षक स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराने में कोई लापरवाही व शिथिलता न बरती जाए। कहा कि परीक्षा में अहम भूमिका केंद्र व्यवस्थापक की होती है। केंद्र व्यवस्थापक यह सुनिश्चित कर लें कि परीक्षा में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा के समय परिवहन व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाए। परीक्षा केंद्रो के आसपास टेंपों आदि अन्य वाहन एकत्र न हों। एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने कहा कि डीआईओएस अपने स्तर से केंद्रों की व्यवस्था एक बार और जांच लें। अगर कहीं कोई समस्या आए तो उसका तत्काल निदान कराएं। परीक्षा कक्ष में जाने से पहले सभी परीक्षार्थियेां की तलाशी ली जाए। कोई भी परीक्षार्थी मोबाईल फ ोन या आपत्तिजनक वस्तु व सामग्री परीक्षा केंद्र में न ले जा पाए। परीक्षा केंद्रो के आसपास 200 मीटर की परिधि में भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रो के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रो का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। परीक्षा के दिन केंद्र पर तैनात किए गए पर्यवेक्षक परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व पहुंच जाएंगें। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी केके पांडेय डीआईओएस अरबिंद कुमार द्विवेेदी, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, परवेज अहमद, रामशिरोमणि, राजीव राज, विजेता, सीओ अर्पित कूपर, प्रधानाचार्य व प्राचार्य, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed