{"_id":"5bcb80c3bdec2242912046c5","slug":"201540063427-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने शोभायात्रा निकाली
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां (कानपुर देहात)। कस्बे के मंडी स्थल में शुक्रवार रात आंबेडकर-बौद्ध दीक्षा मेला संपन्न हुआ। बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने कस्बे में शोभायात्रा निकाली। आयोजकों ने हर साल की तरह एक हजार लोगों के बौद्ध धर्म की दीक्षा लेने का दावा किया।
अनुसूचित जाति, जनजाति के प्रधान महासचिव केपी चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि प्रधान आयकर आयुक्त सुबचनराम, सांसद सावित्री बाई फूले ने तथागत बुद्ध और डॉ. आंबेडकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। कहा कि अपने अधिकारों को पाने के लिए समाज को एकजुट रहकर संघर्ष करना पड़ेगा। सावित्रीबाई फूले ने बहुजन समाज को कांशीराम की विचारधारा पर चलने की बात की। महिलाओं को भगवान व अंधविश्वास से हटने और सम्मान के प्रति सचेत रहने की दिशा दी। मेला संस्थापक धनीराव बौद्ध, पिंकू सचान, सियाराम शरण आदित्य, अमर सिंह गौतम, अरविंद गौतम, राघवेंद्र गौतम, भारत सिंह बुंदेला आदि भी मौजूद रहे। रात में बुद्ध कथा पर आधारित नाटक का मंचन भी किया।