{"_id":"5b2befb74f1c1bca228b6cc3","slug":"201529606071-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास में वसूली पर प्रधान फंसे, दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास में वसूली पर प्रधान फंसे, दर्ज होगी रिपोर्ट
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से वसूली के आरोप में ग्राम प्रधान के विरुद्ध डीएम ने एफआईआर दर्ज कराने निर्देश दिए हैं। डीएम ने प्रधान के विरुद्ध लगे आरोपों की जांच रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की है। प्रधान पर ग्रामीणों ने आवासीय योजना में वसूली के आरोप लगाए थे। प्रधान के साथ बेटे और भतीजे पर भी विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप लगे हैं।
मामला हंसवा विकास खंड के नरैनी गांव का है। यहां के ग्रामीण धनंजय दीक्षित ने डीएम से ग्राम प्रधान संतोष कुमारी और उनके बेटे राघवेंद्र सिंह के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास योजना में वसूली करने की शिकायत की थी। डीएम ने परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक निगम और उपायुक्त एनआरएलएम सुखराज बंधु को मामले की जांच सौंपी थी। जांच में ग्रामीणों ने आवास देने के नाम पर दस से बीस हजार रुपये तक की वसूली का बयान दिया था। आरोप सही पाए जाने पर डीएम ने सीडीओ को ग्राम प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट के निर्देश दिए हैं।
पीएम आवास में वसूली पर प्रधान पर दर्ज होगी रिपोर्ट
डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने की एफआईआर की संस्तुति
लाभार्थियों से प्रति आवास वसूली के आरोप हुए सिद्ध
अमर उजाला ब्यूरो