{"_id":"5b16e6944f1c1b214d8b4d31","slug":"201528227476-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे ब्लाक लेकर बदलीं प्वाइंट की पटरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे ब्लाक लेकर बदलीं प्वाइंट की पटरियां
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां के कानपुर-झांसी रेलवे रूट के खंभा नं. 1225 के निकट मंगलवार को ट्रेनों के ट्रैक बदलने के प्वाइंट की पटरियां बदली गईं। इस दौरान करीब दो घंटे का ब्लाक लिया गया, जिससे इस दौरान ट्रेनों का आवागमन नहीं हो सका। कानपुर-झांसी रेलवे रूट के मलासा से चौरा स्टेशनों के बीच सर्दियों में कई बार पटरियां चटक गईं थी। घटनाओं के बाद रेल प्रशासन ने दोनों स्टेशनों के मध्यम 52 किलोग्राम किलो की पटरियां बदलकर 60 किलो की पटरियां बिछाई थीं पर स्टेशन के यार्ड में ट्रेनों के ट्रैक बदलने के बनें प्वाइंट की पटरियां नहीं बदली गईं थीं।
मंगलवार को पीडब्ल्यूआई के अधिकारियों की निगरानी में खंभा-1225 के निकट तीनों ट्रैक के प्वाइंट की पटरियां बदली गईं। पीडब्ल्यूआई पवन कुमार ने बताया कि 12.25 बजे पर ब्लाक लिया गया था। इस दौरान कानपुर से उरई स्टेशनों के मध्य सवारी गाड़ियों का आवागमन नहीं होता। स्टेशन मास्टर नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों ने अल्प समय में प्वाइंट की पटरियों का कार्य निपटा लिया।