फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नहीं मिले बचत पत्र, आंदोलन की चेतावनी

नहीं मिले बचत पत्र, आंदोलन की चेतावनी

Wed, 14 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
नहीं मिले बचत पत्र, आंदोलन की चेतावनी
फर्रुखाबाद। आठ साल का अरसा गुजर जाने के बाद 1.24 करोड़ रुपये की एनएससी (बचत पत्र) न दिए जाने के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को डीपीआरओ को घेराव किया। 15 मार्च तक ब्याज समेत एनएससी न दिए जाने पर आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जिला पंचायत कार्यालय के ग्रामीण इलाकों में तैनात 900 से अधिक सफाई कर्मचारियों का वर्ष 2009-10 के एरियर का 1.24 करोड़ रुपये शासन से आया था। प्रत्येक कर्मचारी को मिलने वाले एरियर का 90 फीसदी धन की एनएससी बनाकर दी जानी थी और बकाया 10 फीसदी नगद में एरियर भुगतान होना था। करीब आठ साल का
विज्ञापन


समय गुजर जाने के बाद अभी तक कर्मचारियों को एनएससी बनाकर नहीं दी गई। इससे नाराज उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने बुधवार को डीपीआरओ अमित त्यागी का घेराव कर ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि कोषागार से वर्ष 2011 में पोस्ट आफिस में 1.24 करोड़ रुपये भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


गया था। इसकी जानकारी विभाग से होने पर पोस्ट आफिस जाकर पता की तो वहां मालूम हुआ कि धन आया हीं नहीं। कर्मचारियों के एरियर का 1.24 करोड़ रुपये कहा है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस कारण अभी तक कर्मचारियों को एनएससी बनकर नहीं मिल सकी है। संगठन ने 15 मार्च तक ब्याज समेत एनएससी प्रत्येक


कर्मचारी को मुहैया कराए जाने की मांग की है। संगठन ने कहा कि अगर एनएससी ब्याज समेत नहीं मिली तो संगठन आंदोलन करेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष विमल कुमार, जिला महामंत्री अरविंद सिंह, प्रदीप कुमार, विकास मराल, मनोहर बाबू, दानवीर, रवीश कुमार गौतम, सर्वेश कुमार, सुभाष चंद्र, राजन बाथम, दीपक कुमार मौजूद रहे।


बचत पत्र न मिलने पर सफाई कर्मियों में उबाल
जिला पंचायत कार्यालय में तैनात नौ सौ कर्मियों के एरियर भुगतान का मामला
2011 में एरियर के 1.24 करोड़ रुपये से खरीदे जाने से थे राष्ट्रीय बचत पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed