{"_id":"5a75f0ca4f1c1b89268b817c","slug":"201517678794-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी और जीजीआईसी का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी और जीजीआईसी का होगा सुंदरीकरण
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। राजकीय बालक और बालिका इंटर कालेजों का सुंदरीकरण होगा। दोनों राजकीय भवनों को रेनवाटर हार्वेस्टिंग योजना से जोड़ा जाएगा। कालेज परिसर में उद्यान तैयार किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार हो गई है।
राजकीय इंटर कालेज को डीएम कुमार प्रशांत और राजकीय बालिका इंटर कालेज को सीडीओ एसपी आनंद ने गोद ले रखा है। दोनों अधिकारी गोद लिए कालेजों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। गोद लिए स्कूलों को सुंदरीकरण के साथ संसाधनों से लैस करना गोद लेने वाले अधिकारियों के जिम्मे होता है। डीएम के निर्देश पर विकास विभाग ने दोनों शिक्षण संस्थाओं के सुंदरीकरण की योजना तैयार की है। इसके तहत कालेज बाउंड्री की मरम्मत कराने के साथ उसमें सभी विभागों के विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्लोगन बनवाए जाएंगे। स्कूल की दीवारों में भी शिक्षा संबंधित स्लोगन लिखने का प्रावधान है।
कालेजों की छतों को रेनवाटर हार्वेस्टिंग योजना से जोड़ा जाएगा। परिसर में पौधरोपण कराया जाएगा। परिसर में खूबसूरत फूल और बेल रोपित करके उद्यान विकसित करने का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसके अलावा पठन पाठन से संबंधित जो भी संसाधन नहीं होंगे, उनकी व्यवस्था विकास विभाग कराएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आनंद विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों राजकीय कालेजों में सुंदरीकरण का मास्टर प्लान तैयार हो चुका है। मास्टर प्लान पर बहुत जल्दी काम शुरू होने वाला है।