{"_id":"5a0f21ce4f1c1bd9798bd1d3","slug":"201510941134-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडाएक्ट लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंडाएक्ट लगा
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
आप प्रत्याशी पर लगा गुंडा एक्ट
घाटमपुर (ब्यूरो)। निकाय चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन ने पुराने हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ गुंडाएक्ट की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें नगर पालिका परिषद घाटमपुर में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष पद का प्रत्याशी इस्लाम कुरैशी के खिलाफ भी शुक्रवार को पुलिस ने गुंडाएक्ट की कार्रवाई की। उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पूर्व मेें भी घाटमपुर में मुकदमें दर्ज हैं जबकि गोवंश के खालों की तस्करी करने के आरोप में थाना मूंसा नगर कानपुर देहात में भी एक मुकदमा दर्ज है। घाटमपुर कोतवाल देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि इस्लाम कुरैशी के अलावा ग्राम किराव थाना घाटमपुर निवासी कल्ली सिंह समेत कुल सात लोगों पर गुंडाएक्ट की कार्रवाई की गई है।