फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   फरार पांच बदमाशों पर इनाम घोषित

फरार पांच बदमाशों पर इनाम घोषित

Tue, 26 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
फरार पांच बदमाशों पर इनाम घोषित

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। पिछले दिनों जिले में लूटपाट और डकैती का पर्याय रहे फरार पांच बदमाशों की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस ने इनाम घोषित किया है। जिले में सिलसिलेवार वारदातों को अंजाम देने के बाद से गिरोह समेत बदमाश फरार चल रहे हैं।


पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि फरार बदमाश प्रशांत सिंह कुशवाहा पुत्र नरेंद्र कुशवाहा निवासी जगतपुर थाना बिछवा जिला मैनपुरी की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। आरिफ पुत्र शफीक निवासी गांव सिरोह किच्छा थाना बहेड़ी जिला बरेली और जलीस बंजारा पुत्र रफीक अहमद निवासी इस्मालपुर किच्छा थाना देवरनिया जिला बरेली, तौफिक उर्फ बम्बईया पुत्र रफीक अहमद निवासी शेरनगर बहेड़ी बरेली व अतीक अहमद पुत्र खलील अहमद शेखूपुर बहेड़ी जिला बरेली की गिरफ्तारी पर 15-15 हजार का इनाम घोषित किया है। बीते एक माह से इनाम घोषित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अधिकांश बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि गैर जनपदों से आकर वारदातों को अंजाम देने वाले इनामिया बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


फरार पांच बदमाशों पर इनाम घोषित
-एक की गिरफ्तारी पर 10 हजार और चार पर 15-15 हजार का घोषित किया इनाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed