{"_id":"596672da4f1c1b07028b456b","slug":"201499886298-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रानगर में भी नौ घरों में मिले डेंगू व मलेरिया के लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रानगर में भी नौ घरों में मिले डेंगू व मलेरिया के लार्वा
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण के लिए घर-घर जांच कर रही मलेरिया विभाग की टीम बुधवार को शहर के इंद्रानगर पहुंची। यहां टीम को नौ घरों में डेंगू व मलेरिया के लार्वा कूलर व गमलों में भरे पानी में पनपते मिले।
टीम के सदस्यों ने उसकी सफाई कराई। टीम ने एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ नोटिस दी कि दोबारा जांच में लार्वा मिला तो मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा।
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मलेरिया विभाग के अधिकारी मोहल्लों में जाकर डेंगू व मलेरिया की जांच कर रहे हैं। बुधवार को टीम शहर के इंद्रानगर पहुंची। यहां टीम के सदस्यों ने 41 घरों में रखे कूलर, गमलों के अलावा अन्य ऐसी चीजों की जांच की जिसमें पानी भरने की संभावना रहती है।
जांच के दौरान टीम को ओमप्रकाश अवस्थी, लक्ष्मी तिवारी व संजीव के यहां रखे कूलर व गमलों के भरे पानी में डेंगू के लार्वा पाए गए। वहीं देवी प्रसाद व सुरभि के घर में एनाफ्रीज के लार्वा पाए गए हैं।
विज्ञापन
टीम का नेतृत्व कर रहे मलेरिया अधिकारी केके अवस्थी ने कूलर व गमलों में भरे पानी को बाहर निकलवाया और उसमें एंटी लार्वा का छिड़काव कराया।
नोटिस थमाते हुए हिदायत दी कि सफाई का विशेष ध्यान रखें। दोबारा जांच में लार्वा पाया गया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान टीम के सदस्यों में पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया। रास्ते में जो भी स्कूली बच्चे मिले उन्हें भी पंपलेट देकर जागरूक किया।
-मलेरिया विभाग की टीम ने कुल 41 घरों में जाकर की जांच
-कूलर व गमलों में भरे पानी में पनप रहे लार्वा, एंटी लार्वा का छिड़काव किया
अमर उजाला ब्यूरो