{"_id":"594c14f44f1c1b3b198b479c","slug":"201498158324-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने वृद्ध को पटका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ ने वृद्ध को पटका, मौत
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अजगैन। थानाक्षेत्र के गांव अजीजपुर लोखरिया में खेत से लौट रहे वृद्ध को सांड़ ने उठाकर फेंक दिया। इससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
अजीजपुर लोखरिया गांव निवासी गुरुचरण (67) गुरुवार सुबह खेतों से वापस घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचे थे तभी एक आवारा सांड़ ने दौड़ा लिया। वृद्ध ने भागने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। सांड़ ने उन्हें सींग पर उठा कई बार पटका।
ग्रामीणों ने सांड पर पानी फेंका और लाठी-डंडों से पीटकर भगाया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को परिजनों ने नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गांव वालों में सांड़ को लेकर दहशत है। दिन पहले सांड़ ने अजीजपुर गांव निवासी राजेश वर्मा की मां चंद्रावती को भी पटका था। इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनका भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांड़ ने वृद्ध को पटका, मौत
अजगैन थानाक्षेत्र के गांव अजीजपुर की घटना