फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   खाद, बीज के लिए किसानों को नहीं भटकना पड़ेगा

खाद, बीज के लिए किसानों को नहीं भटकना पड़ेगा

Fri, 23 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खाद, बीज के लिए किसानों को नहीं भटकना पड़ेगा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। मानसून दस्तक देने वाला है। इसी के साथ खरीफ सीजन की फसलों का भी समय आ गया है। इस बार कृषि विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। किसानों को खाद बीज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। डिमांड के सापेक्ष कृषि विभाग के पास पर्याप्त खाद, बीज उपलब्ध हो गया है।

खरीफ की सीजन के लिए इस बार रकवा नहीं बढ़ा है। पिछली साल की तरह ही इस बार भी 99 हजार 450 हेक्टेयर में खरीफ की फसल की जाएगी। जिसमें धान के लिए 52 हजार 252 हेक्टेयर रकवा तय किया गया है। जबकि, अन्य रकवा में मक्का उड़द व अन्य फसलें होंगी।
विज्ञापन


विभाग के पास इस रकवे के अनुसार सभी फसलों के कुल 10 हजार 26 क्विटंल बीज की आवश्यकता थी जिस पर इस समय विभाग के पास 10 हजार 63 क्विंटल बीज की उपलब्धता हो गई है। जिसमें धान की 6500 क्विटंल के सापेक्ष 6537 क्विंटल बीज उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मक्का में 1252 क्विंटल के सापेक्ष 1750 क्विटंल तथा उड़द में 341 क्विंटल के सापेक्ष 230 क्विटंल बीज उपलब्ध है। वहीं खाद भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिसमें डीएपी 4 हजार 649 एमटी के सापेक्ष 10 हजार एमटी उपलब्ध है। एनपीके 247 एमटी के सापेक्ष 385 एमटी उपलब्ध है।


इसके अलावा यूरिया 11 हजार 938 के सापेक्ष 7 हजार 661 एमटी उपलब्ध है। विभाग का दावा है कि अगले माह यूरिया की लक्ष्य पूर्ति हो जाएगी।

उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि जिले में पर्याप्त खाद, बीज उपलब्ध है। किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। लगातार मानीटरिंग भी हो रही है। किसान समितियों और दुकानों से खाद बीज ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed