{"_id":"612321b88ebc3e7a0f569e37","slug":"200-videos-were-received-from-e-mail-there-was-a-conspiracy-to-upload-it-on-the-website","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो बना करता था ब्लैकमेल: ई-मेल से 200 वीडियो मिले, वेबसाइट पर अपलोड करने की थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील वीडियो बना करता था ब्लैकमेल: ई-मेल से 200 वीडियो मिले, वेबसाइट पर अपलोड करने की थी साजिश
Mon, 23 Aug 2021 09:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 23 Aug 2021 09:49 AM IST
सार
पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि आरोपी शादीशुदा व सरकारी नौकरी वाली महिलाओं व युवतियों को जाल में फंसाता था। जिससे वह उनसे रकम वसूल सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में सोशल साइट्स पर महिलाओं से दोस्ती कर उनके अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाले शेखर सुमन के ई-मेल पर करीब 200 अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर इन वीडियो को जांच में शामिल कर लिया है।
पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि आरोपी शादीशुदा व सरकारी नौकरी वाली महिलाओं व युवतियों को जाल में फंसाता था। जिससे वह उनसे रकम वसूल सके। क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को शाहजहांपुर के जलालाबाद निवासी शेखर सुमन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

उसके खिलाफ कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज थी। क्राइम ब्रांच ने रविवार को उसका ईमेल खंगाला। उसमें तकरीबन 200 अश्लील वीडियो मिले। कुछ वीडियो में वह खुद महिलाओं के साथ नजर आ रहा है जबकि अन्य वीडियो स्क्रीन रिकॉर्डर एप के जरिये वीडियो कॉल रिकॉर्ड की गई है।
वीडियो के बदले पैसे कमाने के फेर में था आरोपी
पुलिस की तहकीकात में सामने आया कि आरोपी इन वीडियो को पॉर्न वेबसाइट पर अपलोड करने वाला था। वह इंटरनेट के जरिए खोज रहा था कि उसको इन वीडियो के बदले में पैसे कैसे मिलेंगे। हालांकि पुलिस को अभी भी आशंका है कि कहीं न कहीं आरोपी ने ये वीडियो अपलोड किए हैं।
अगर इसकी जानकारी हो जाएगी तो क्राइम ब्रांच उनको डिलीट कराएगी। वहीं इसी तरह का एक और मामला संज्ञान में आया है। वह आरोपी दिल्ली का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच उसके खिलाफ जांच शुरू कर साक्ष्य जुटाने की जद्दोजहद में लग गई है।