फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   200 players showcase their talent in the Under-19 T20 cricket trials.

Kanpur News: अंडर-19 टी-20 क्रिकेट के ट्रायल में 200 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 31 May 2026 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
200 players showcase their talent in the Under-19 T20 cricket trials.
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध व आरवीएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित प्रथम संदेश फाउंडेशन अंडर-19 टी-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के ट्रायल शनिवार को हुए। शुक्लागंज स्थित राहुल सप्रू मैदान पर आयोजित चयन प्रक्रिया में 200 खिलाड़ियों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ट्रायल के दौरान केसीए चयनकर्ता इंदरपाल सिंह, पीएस नेगी ने खिलाड़ियों के खेल कौशल और तकनीकी क्षमता का मूल्यांकन किया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के विभिन्न पहलुओं पर खिलाड़ियों को परखा गया। आयोजन सचिव अजीत सिंह ने बताया कि शेष खिलाड़ियों के ट्रायल रविवार को होंगे। इसके बाद खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजकों ने उम्मीद जताई कि यह आयोजन युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed