फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   200 Lekhpals found on an average of nine farmer registries in a day

Kanpur News: एक दिन में औसत नौ फार्मर रजिस्ट्री ही कर पाए 200 लेखपाल

Sun, 02 Nov 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
200 Lekhpals found on an average of nine farmer registries in a day
ऋषि तिवारी
विज्ञापन

इटावा। किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए शुरू की गई फार्मर रजिस्ट्री जिले में लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। अधिकारियों की उदासीनता और कर्मचारियों की मनमानी से फार्मर रजिस्ट्री में जिले की 61वीं रैंक आई है। फार्मर रजिस्ट्री के मामले में सबसे ज्यादा मनमानी लेखपालों ने की है। स्थिति यह रही कि 200 लेखपाल एक दिन में औसत नौ फार्मर रजिस्ट्री ही कर पाए। अब जब शासन स्तर से कड़ाई हुई तो जिले के अधिकारियों की ओर से रविवार को भी कई जगह कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्री की गई।


जिले में 2,75,320 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होनी है। जून 2024 से यह प्रक्रिया शुरू की गई थी। प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लगभग 200 लेखपालों के साथ ही कृषि विभाग के 52 कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके साथ ही जिले के लगभग 400 जनसेवा केंद्रों के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है। जिले में 31अक्तूबर तक 1,31,069 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो पाई है। जो लगभग 47.61 प्रतिशत है। फार्मर रजिस्ट्री करने के मामले में सबसे ज्यादा मनमर्जी जिले के लेखपालों ने की है। 16 माह के अंतराल में 200 लेखपाल सिर्फ 3866 फार्मर रजिस्ट्री ही कर सके। 16 माह यानि कि लगभग 480 दिनों में से दो महीने का अवकाश निकाल दें तो लगभग 420 दिन बचते हैं। इस हिसाब से 200 लेखपाल एक दिन में औसत नौ फार्मर रजिस्ट्री ही कर पाए। वहीं कृषि विभाग के कर्मचारियों और जनसेवा संचालकों की ओर से लगभग 1.20 लाख फार्मर रजिस्ट्री की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed