{"_id":"61b7008f13500b093c776a2f","slug":"20-passengers-returned-from-red-zone-missing-e-mail-sent","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन का खतरा: रेड जोन से लौटे 20 यात्री लापता, भेजा ई-मेल, इंटरनेशनल नंबर पर व्हॉट्सएप भेजा मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन का खतरा: रेड जोन से लौटे 20 यात्री लापता, भेजा ई-मेल, इंटरनेशनल नंबर पर व्हॉट्सएप भेजा मैसेज
Mon, 13 Dec 2021 01:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:43 PM IST
सार
कानपुर में ओमिक्रान रेड जोन देशों से 28 यात्री और शहर आए हैं। अब तक 219 यात्रियों की रेड जोन से वापसी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 58 लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
कानपुर एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से लौटे 20 यात्रियों का पता नहीं मिल रहा है। सूची में घर का पता स्पष्ट नहीं है, सिर्फ क्षेत्र का नाम दिया गया है। इससे रैपिड रिस्पांस टीमों को उन्हें ढूंढने में मुश्किल आ रही है। न मिलने वालों के अमिक्रॉन संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने अब उनके मेल और इंटरनेशनल मोबाइल नंबर पर भी व्हॉट्स मैसेज भेजा है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि ज्यादातर लोग ट्रेस कर लिए गए हैं, अगर कोई ट्रेस नहीं होगा तो पुलिस को जिम्मेदारी दे दी जाएगी।
आईआईटी के कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद सतर्कता और बढ़ा दी गई है। यह कर्मचारी चेन्नई से आए अपने माता-पिता के संपर्क में आया था। उसके बाद उसकी तबियत बिगड़ी। उसका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही विदेश से आए यात्रियों की मॉनीटरिंग में भी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विभिन्न देशों से अब तक 1092 यात्री शहर लौटे चुके हैं। इनमें 242 यात्री ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से आए हैं। इनमें ज्यादातर की ट्रेसिंग हो गई है। लेकिन 20 का पता नहीं लग पाया है। इसके लिए ई-मेल और उनके व्हॉट्स एप नंबरों पर संपर्क किया जा रहा है।