फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   20 lakhs stolen from readers house, thieves came in Bolero, police investigated with dog squad

Chitrakoot: रीडर के घर से 20 लाख की चोरी, बोलेरो से आए थे चोर, डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस ने की छानबीन

Wed, 06 Sep 2023 06:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Sep 2023 06:27 PM IST
सार

Chitrakoot Crime: घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पांडेय और कोतवाली कर्वी प्रभारी गुलाब त्रिपाठी मौके पर पहुंच कर चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बोलेरो से कुछ संदिग्ध लोग आए थे।

विज्ञापन
20 lakhs stolen from readers house, thieves came in Bolero, police investigated with dog squad
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिला मुख्यालय के एसडीएम कॉलोनी जिला जजी आवास में रह रहे अपर जिला जज-प्रथम के रीडर के घर में चोरो ने दिनदहाड़े नगदी व जेवरात पार कर दिए। घटना के समय रीडर पत्नी का इलाज कराने अस्पताल गए थे और पुत्र स्कूल गया था। स्कूल से लौटे पुत्र ने टूटा दरवाजा व ताला देखा तो भौचक्का रह गया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने डॉग स्क्वायड की मदद से चोरों को ढूंढने का प्रयास किया है। बताया गया कि चोर बोलेरो से आए थे और फिर उसी से भाग निकले हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कॉलोनी निवासी राधेश्याम यादव अपर जिला जज प्रथम न्यायालय में रीडर पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार को पत्नी (कवियत्री) शशि यादव को लेकर आंख का ऑपरेशन कराने अस्पताल गए थे और बालक स्कूल गया हुआ था। जब बालक स्कूल से लौटा तो घर का दरवाजे का एक हिसा टूटा व टूटा ताला पड़ा देखा। घर के अंदर पहुंचा तो सारा सामान इधर उधर पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

15,000 नकदी भी लेकर फरार
चोर सभी लॉकर व अलमारी के सारे जेवर लेकर फरार हो गए, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख से अधिक बताई जा रही है। 15,000 नकदी भी लेकर भाग गए। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जानकीशरण प्रजापति ने भी अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली।

बोलेरो से आए थे चोर
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पांडेय और कोतवाली कर्वी प्रभारी गुलाब त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बोलेरो से कुछ संदिग्ध लोग आए थे, जो सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए है। इसमें कुछ युवक उतरकर रीडर के घर की ओर गए, फिर उसी ओर से लौटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed