{"_id":"62e3aaec34e4e30a0c6cf4fb","slug":"20-lakh-cash-and-one-and-a-half-crore-goods-stolen-from-saraf-s-shop-in-etawah-police-is-investigating-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सराफ की दुकान से 20 लाख नकद और डेढ़ करोड़ का सामान चोरी, सीसीटीवी खंगालने में जुटी है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सराफ की दुकान से 20 लाख नकद और डेढ़ करोड़ का सामान चोरी, सीसीटीवी खंगालने में जुटी है पुलिस
Fri, 29 Jul 2022 03:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 29 Jul 2022 03:10 PM IST
सार
चकरनगर थाना क्षेत्र में स्थित सराफ की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने नकदी-जेवर समेत डेढ़ करोड़ का सामान पार कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
सराफ की दुकान पर टूटे पड़े लॉकर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले के चकरनगर कस्बा बाजार स्थित विपिन जैन ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने गुरुवार रात जैक से शटर उठाकर दो किलो सोना, 25 किलो चांदी, 20 लाख नगदी समेत करीब डेढ़ करोड़ का सामान समेट ले गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान के निकट ही खंडहर में नकाब लगाने समान एक जैक, लकड़ी की गट्टे ,एक काली प्लास्टिक की त्रिपाल बरामद किया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के डिवाइस को पुलिस खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
दुकान मालिक विपिन जैन के अनुसार लगभग डेढ़ करोड़ से अधिक की चोरी हुई है। एसपी ग्रामीण सतपाल सिंह की अगुवाई में फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड जांच पड़ताल में जुटा है। पुलिस ने शीघ्र घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन