फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   20-bed hospital running a licensed Ayurvedic clinic

Kanpur News: लाइसेंस आयुर्वेदिक क्लीनिक का चला रहे 20 बेड का अस्पताल

Wed, 27 May 2026 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 27 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
20-bed hospital running a licensed Ayurvedic clinic
कानपुर देहात। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर संचालकों की मनमर्जी लोगों की सेहत के लिए खतरा बनी हुई है।
विज्ञापन

संचालक आयुर्वेदिक क्लीनिक के लाइसेंस की आड़ में 20 बेड का अस्पताल चला रहे हैं तो कहीं मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। इसका खुलासा मंगलवार को पंजीयन के नोडल एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा के निरीक्षण में हुआ है। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएमओ डॉ. एके सिंह को जिले में संचालित अवैध क्लीनिक, नर्सिंग होम के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन दिन में करीब 20 अस्पतालों, क्लीनिकों की जांच की। इसमें अधिकांश के मानक विभाग के अनुरूप नहीं मिले। मंगलवार को एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने भोगनीपुर क्षेत्र में छापा मारा। एसीएमओ ने बताया कि पुखरायां स्थित यशोदा मेडिकल सेंटर में छापा मारा।
विज्ञापन

यहां उन्हें प्रबंधन की ओर से आयुर्वेदिक क्लीनिक के प्रपत्र दिखाए गए, जबकि बहुमंजिला इमारत में 20 बेड का अस्पताल संचालित होता मिला। साथ ही अस्पताल के बाहर दर्शाए गया नाम, क्लीनिक के कागजातों में दर्ज नाम से अलग मिला। इसके बाद अहरौली मोड़ स्थित हेल्थकेयर क्लीनिक पर छापा मारा। यहां भी उनको क्लीनिक संचालन संबंधी मानक पूरे नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नोनापुर रोड पर विजय कुमार मेडिकल स्टोर के बगल में अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन होता मिला जबकि प्रसाद आयुर्वेद आश्रम, काव्या क्लीनिक में आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक पद्दति के लाइसेंस की आड़ में एलौपैथिक पद्दति की दवाइयां पाई गई हैं। वहीं, डॉ. हरिशंकर वैद्य नोनापुर के पास डिग्री तो मिली लेकिन क्लीनिक का पंजीकरण आयुष विभाग में नहीं पाया गया। एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने बताया मानक पूरे न होने पर संबंधित क्लीनिक संचालकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मानकों को ताख पर रखकर एलोपैथी पद्दति से उपचार करने वाले आयुर्वेदिक क्लीनिक व होम्योपैथिक क्लीनिकों पर कार्रवाई करने के दोनों विभागों के अधिकारियों से पत्राचार किया गया है। नोनापुर में क्लीनिक बंद कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed