फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2 BHK 57 million, three BHK flats gain in 70 million

57 लाख में टू बीएचके, 71 लाख में मिलेगा थ्री बीएचके फ्लैट

Tue, 23 Aug 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Tue, 23 Aug 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
2 BHK 57 million,  three BHK flats gain in 70 million
कानपुर डेवलपमेंट अथाॅर‌िटी

विज्ञापन
 विकास नगर में निर्माणाधीन सिग्नेचर सिटी के हाउसिंग प्रोजेक्ट में प्रस्तावित फ्लैटों के रेट तय कर दिए गए हैं। यहां बनने वाले थ्री बीएचके फ्लैट की कीमत करीब 71 लाख और टू बीएचके फ्लैट की कीमत 57 लाख रुपये होगी। थ्री बीएचके फ्लैट का सुपर एरिया करीब 125 वर्गमीटर और टू बीएचके का 103 वर्गमीटर होगा। मंगलवार को हुई बैठक में केडीए अधिकारियों ने फ्लैटों की कॉस्टिंग निकाल ली है। हालांकि इन दामों को फाइनल करने के लिए केडीए वीसी की नियुक्ति का इंतजार करना होगा। केडीए वीसी ही फ्लैट के रेट पर अंतिम मुहर लगाएंगे। 
सिग्नेचर सिटी में केडीए ने टू और थ्री बीएचके के 1,275 फ्लैटों का निर्माण प्रस्तावित किया है। फ्लैटों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रोजेक्ट में टू बीएचके के 635 और थ्री बीएचके के 640 फ्लैट बनने हैं।
विज्ञापन

केडीए चीफ इंजीनियर वीके गोयल ने बताया कि सिग्नेचर सिटी के हाउसिंग प्रोजेक्ट के फ्लैटों के दामों पर प्राथमिक बैठक हुई है। कास्टिंग के आधार पर फ्लैटों के दाम तय किए गए हैं। फाइल वित्त विभाग को भेज दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पार्किंग शुल्क अलग से
योजना के फ्लैट खरीदारों को कवर्ड पार्किंग के लिए दो लाख और ओपन पार्किंग के लिए एक लाख रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। इसके साथ ही करीब 4.5 फीसदी सर्विस टैक्स और 30 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मेंटीनेंस चार्ज भी देना होगा। यानी 57 लाख रुपये वाला फ्लैट पार्किंग समेत करीब 60 लाख रुपये और 71 लाख वाला करीब 75 लाख रुपये का होगा। केडीए अफसरों का तर्क है कि इस क्षेत्र में निजी बिल्डर टू बीएचके फ्लैट 70 लाख रुपये तक बेच रहे हैं। इसकी तुलना में यह कीमत बेहद वाजिब है।

--
पहले बनेंगे स्टाफ क्वार्टर
केडीए ने रोडवेज को जमीन के बदले 250 करोड़ रुपये और 84 स्टाफ क्वार्टर देने पर सहमति दी है। जमीन हस्तांतरण की शर्तों के मुताबिक सबसे पहले स्टाफ क्वार्टरों का निर्माण होगा। इसके बाद हाउसिंग प्रोजेक्ट बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed